{"_id":"653d063084588f9ccc003818","slug":"devotee-died-of-heart-attack-in-shri-nayana-devi-ji-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में दिल का दौरा पड़ने से श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में दिल का दौरा पड़ने से श्रद्धालु की मौत
Sat, 28 Oct 2023 06:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:32 PM IST
सार
श्रद्धालु परिवार के साथ श्री नयना देवी जी माता के मंदिर दर्शनों के लिए आया था। जब वह मंदिर के मुख्य द्वार पर परिवार के साथ पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
श्रद्धालु की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रद्धालु की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से श्री नयना देवी जी में मौत हो गई। हालांकि मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने शीघ्र उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। श्रद्धालु परिवार के साथ श्री नयना देवी जी माता के मंदिर दर्शनों के लिए आया था। जब वह मंदिर के मुख्य द्वार पर परिवार के साथ पहुंचा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
जैसे ही वहां पर तैनात होमगार्ड के सुरक्षाकर्मियों ने देखा की श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई उन्होंने शीघ्र सुरक्षा प्रभारी परमजीत को जानकारी दी। उसी समय उन्होंने जवानों के साथ एंबुलेंस से नजदीकी सिविल अस्पताल घवांडल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने उसे थोड़ी देर बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिवकुमार (65) श्रद्धालु निवासी धुरी संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन