फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   devolpment

एक लाख से ज्यादा राशि के कामों के होंगे ई-टेंडर

Tue, 03 Dec 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
devolpment
शिमला। नगर निगम की ओर से शहर में एक लाख रुपये से ज्यादा राशि वाले कार्यों के अब ई टेंडर किए जाएंगे। इससे पहले पांच लाख रुपये से अधिक की लागत वाले कामों के ही ई टेंडर होते थे। सरकार के दिशा निर्देशों को लागू करते हुए नगर निगम प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन

निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने इस बारे में सभी विभागों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। ई टेंडरिंग होने से जहां ज्यादा आवेदन आएंगे, वहीं टेंडर प्रक्रिया में निष्पक्षता भी बढ़ेगी। अभी पांच लाख से कम राशि वाले कार्यों के टेंडर नोटिस बोर्ड पर निकलते थे। इससे टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं हो पा रही थी। ज्यादातर टेंडरों का पता नगर निगम के ही ठेकेदारों को चल पाता था। लेकिन अब ई टेंडर होने से न नगर निगम के बाहर के ठेकेदार भी अपडेट होंगे। इसमें आवेदनों की संख्या भी बढ़ सकती है। संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

निगम ने कब्जे में लिया बुक कैफे
नगर निगम ने मंगलवार को टका बैंच स्थित बुक कैफे भी कब्जे में ले लिया है। अब इसे ठेकेदार के हवाले किया जाएगा। बुक कैफे की टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। अब तक यह कैफे जेल के कैदी चला रहे थे। लेकिन अब इसे ठेकेदार चलाएगा। नगर निगम को सालाना 13 लाख रुपये की आय इससे होनी है। मंगलवार को निगम ने आधिकारिक तौर पर इसे अपने कब्जे में ले लिया। एक दो दिन में इसे ठेकेदार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed