फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Devnagar, Chaknahattun, and Paniyara selected as agricultural model villages.

Shimla News: देवनगर, चकनाहटतुन, पनियारा का कृषि मॉडल विलेज में चयन

Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Devnagar, Chaknahattun, and Paniyara selected as agricultural model villages.
खास खबर
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती की दी जाएगी जानकारी
तीनों गांवों के लिए अब बनेगी सिंचाई परियोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के टुटू ब्लॉक के तीन गांवों को आत्मा परियोजना के तहत प्राकृतिक खेती के लिए मॉडल गांव बनाए जाएंगे। इन गांवों में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें ब्लॉक के देवनगर पंचायत का देवनगर गांव, पिपलीधार पंचायत का चकनाहटतुन और बैंस पंचायत का पनियारा गांव शामिल है।

परियोजना के अधिकारियों के अनुसार मॉडल गांव बनाने के लिए शनिवार को तीन गांव का चयन कर लिया है। इन गांवों में प्रदेश सरकार की राजीव गांधी प्राकृतिक खेती संवर्धन योजना के तहत प्राकृतिक खेती के तहत मॉडल गांव बनाए जाएंगे। आत्मा परियोजना के तहत इन गांवों में किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह सभी गांव विभाग के क्लस्टरों से बाहर थे। इसके साथ ही इन गांवों में अभी तक कोई सिंचाई योजना की स्कीम भी नहीं थी और इन गांवों में अभी तक किसान प्राकृतिक खेती नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

अब इन गांवों में आत्मा परियोजना के तहत सिंचाई परियोजना बनाई जाएगी। इसके अलावा किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए मिट्टी की उर्वरता, खेती के लिए बीज से लेकर फसल के लिए बाजार तक सभी प्रकार की जानकारी दी जाएगी। विभाग के अधिकारी समय-समय पर गांवों में जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती की नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी देंगे। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए चार विभाग मिलकर काम करेंगे। इसमें कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों का करवाया जाएगा एक्सपोजर विजिट

अधिकारियों के अनुसार मॉडल गांवों के किसानों को प्रशिक्षण के साथ एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा। इसके तहत पालमपुर, कुल्लू और शिमला के भीतर कृषि विज्ञान केंद्रों तथा चिड़गांव आदि क्षेत्रों में ऐसे गांवों का विजिट करवाया जाएगा जहां किसान प्राकृतिक खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती के सफल क्रियान्वयन करने वाले मॉडल के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी।



कोट
विभाग ने टुटू ब्लॉक के तीन गांवों को मॉडल गांव बनाने के लिए चयन कर लिया है। इन गांवों में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती के सफल प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी देने के लिए उनका एक्सपोजर विजिट भी करवाया जाएगा।
-डीसी कश्यप, परियोजना निदेशक आत्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article