फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dev Aastha: There is an equal war going on between the gods and the demonic powers in the temple premises, Gur

देव आस्था: महाकाली मंदिर परिसर में देवताओं और आसुरी शक्तियों के बीच बराबरी पर चल रहा युद्ध, दहकते अंगारों पर

Thu, 14 Sep 2023 07:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Sep 2023 07:48 PM IST
सार

 माता महाकाली, देवी उग्र तारा तरकवाड़ी तुंगल और माता काली चामुंडा स्कूल बाजार के रथों ने जाग में शिरकत की। सभी देवियों ने गूर और पुजारों के माध्यम से दहकते अंगारों पर प्रवेश कर दैवीय शक्ति का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Dev Aastha: There is an equal war going on between the gods and the demonic powers in the temple premises, Gur
माता महाकाली मंदिर में दहकते अंगारों पर प्रवेश कर दैवीय शक्ति का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पुरानी मंडी स्थित माता महाकाली मंदिर में बुधवार रात को माता की 59वीं वार्षिक जाग मनाई गई। माता महाकाली, देवी उग्र तारा तरकवाड़ी तुंगल और माता काली चामुंडा स्कूल बाजार के रथों ने जाग में शिरकत की। सभी देवियों ने गूर और पुजारों के माध्यम से दहकते अंगारों पर प्रवेश कर दैवीय शक्ति का प्रदर्शन किया। भादो माह में देवताओं और आसुरी शक्तियों के बीच चल रहे युद्ध का वृतांत सुनाया।
विज्ञापन


इसमें बताया कि एक माह तक चल रहे युद्ध में आसुरी शक्तियां और देवता बराबरी पर हैं। इसका अंतिम परिणाम 19 सितंबर को देवधार स्थित देव बाला कामेश्वर मंदिर में होने वाली जाग में सुनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के प्रधान पुनीत गुप्ता और उप सचिव नागेंद्र शर्मा ने बताया कि जाग में सैकड़ों लोगों ने देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान भजन मंडलियों ने रात 12 बजे तक मंदिर में भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन


आग का पूजन देख रहे हैरान
रात 11 बजे सभी देवरथ, देवलुओं और कारदारों की मौजूदगी में जाग स्थल पर पहुंचे। यहां मंदिर कमेटी ने अग्नि का पूजन की। माता ने गूर पुजारों के माध्यम से आग में प्रवेश किया। इसे देख हर कोई अचंभित रह गया। दैवीय शक्ति के चलते गूर पुजारों को आग से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। बाद में सभी देव रथ माता के मंदिर में विराजमान हुए और गूर पुजारों ने देववाणी करते हुए देवताओं और आसुरी शक्तियों के बीच चल रहे युद्ध का वृतांत सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर देवी महाकाली के गूर आयुष शर्मा, माता नैणा कथवाड़ी के गूर राजू, बबलू और माता काली चामुंडा के गूर जयचंद राणा, प्रधान सुंदरलाल, गुरदेव, गिरजा शर्मा और सहित अन्य देवी देवताओं के कारदार और देवलू मौजूद रहे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed