फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Destroyed cut fruits on Cart Road

Shimla News: कार्ट रोड पर कटे फल करवाए नष्ट

Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Destroyed cut fruits on Cart Road
शिमला। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम ने शनिवार को कार्ट रोड पर भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ लोग सड़क किनारे खुले में फल काटकर बेचते हुए पाए गए। वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खुले में कटे फल खाने से लोगों के बीमार होने का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की सहायक आयुक्त डॉ. विजया की अगुवाई में टीम ने मौके पर खुले में रखे कटे फलों को नष्ट करवाया। वहीं लिफ्ट के पास विभागीय टीम को देखकर कुछ फल विक्रेता अपनी फलों की क्रेट लेकर मौके से भाग गए। कुछ विक्रेताओं ने छोटी लिफ्टों के बाहर अपनी फलों की टोकरियां छिपा दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article