फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Despite the city receiving a 50 MLD supply, many areas are still without water for the third day.

Shimla News: शहर को 50 एमएलडी आपूर्ति मिलने के बावजूद कई इलाकों में तीसरे दिन पानी

Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Despite the city receiving a 50 MLD supply, many areas are still without water for the third day.
राजधानी के भट्ठाकुफर, मल्याणा, पटयोग समेत कई वार्डाें में पानी की अघोषित राशनिंग से लोग परेशान
विज्ञापन

पार्षदों ने उठाए सवाल, पूछा अब जलसंकट क्यों
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी को रोजाना 50 एमएलडी पानी की आपूर्ति मिलने के बावजूद शहर के कई इलाकों में तीसरे दिन सप्लाई मिल रही है। 24 घंटे सप्लाई देने के कंपनी के दावों के बीच कई वार्डाें में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। कंपनी पर पानी की बंदरबांट के भी आरोप लग गए हैं।

शहर के भट्ठाकुफर, मल्याणा, सांगटी, पटयोग, ढली वार्ड के ज्यादातर इलाकों में तीसरे दिन पानी मिल रहा है। पानी की अघोषित राशनिंग होने पर इन वार्डाें के कांग्रेस पार्षदों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भट्ठाकुफर के गाहन और बाजार क्षेत्र में तीसरे दिन पानी मिल रहा है। पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कंपनी ने अचानक शेड्यूल बदल दिया है। कंपनी एक ओर रोज पानी देने के दावे करती है तो दूसरी ओर कई इलाकों में तीसरे दिन पानी दे रही है। पूछा कि सतलुज नदी से पानी मिलने के बावजूद शहर में रोज पानी क्यों नहीं दे रहे। पार्षद शांता वर्मा के अनुसार मल्याणा के कई इलाकों में भी तीसरे दिन ही पेयजल आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन

पटयोग पार्षद आशा शर्मा ने कहा कि कंपनी पानी की बंदरबांट कर रही है। इनके वार्ड में भी नियमित आपूर्ति नहीं आ रही है। पार्षद गोपाल शर्मा ने कहा कि ढली में भी अब तीसरे दिन पानी आ रहा है। कंपनी इस वार्ड में 24 घंटे पानी की आपूर्ति देने का दावा करती है लेकिन हकीकत यह है कि लोगों को तीसरे दिन सप्लाई मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विशेष सदन बुलाने की मांग
पार्षदों ने शहर में पानी की बंदरबांट होने पर विशेष सदन बुलाने की मांग की है। साथ ही कई वार्डाें में बिछाई जा रही पेयजल लाइनों को लेकर भी सदन में चर्चा की मांग की है। पार्षदों का कहना है कि महापौर ने पिछले महीने भी विशेष सदन बुलाने का दावा किया था लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ। पेयजल कंपनी का कहना है कि दो दिन पहले गुम्मा में गाद के चलते पंपिंग बंद हो गई थी। इसके चलते शहर को कम पानी मिला। एजीएम बसंत राठौर ने कहा कि अब शहर के लिए आपूर्ति सामान्य है और लोगों को रोज पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article