फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dera Sahib Gurdwara Baba Vadbhag Singh Ji Una.

बाबा बड़भाग सिंह में होला मोहल्ला शुरू

Thu, 26 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 26 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dera Sahib Gurdwara Baba Vadbhag Singh Ji Una.

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह में वीरवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अरदास से होला मोहल्ला मेला शुरू हुआ। पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। उपमंडल अंब में बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में पंजाब, हरियाणा दिल्ली, जम्मू एवं अन्य राज्यों एवं देश-विदेशों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है।

विज्ञापन


यह मेला क्षेत्र में साल भर लगने वाले मेलों में सबसे बड़ा मेला है। पहले दिन पहली होली पर गुरुद्वारा मंजी साहिब, बेरी साहिब, कुज्जासर, मंदिर वीर नाहर सिंह एवं चरण गंगा में श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर मन्नत मांगी और अरदास करवाई। धौलाधार सेवा सोसाइटी के महंत शिव गोस्वामी, शंभू गोस्वामी, अश्वनी गोस्वामी एवं चरणगंगा के महंत शादी लाल गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालु बाबा बड़भाग सिंह के दरबार में मन्नत मांगने आते हैं।
विज्ञापन


मन्नत पूरी होने पर अखंड पाठ एवं अरदास करवाई जाती है। मेले में देश-विदेश से भी श्रद्धालु आते हैं। कहा कि पहली होली पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र चरणगंगा में स्नान किया। उधर, मेला अधिकारी राजेश कुमार मारिया ने कहा कि पहले दिन 30 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पूरे प्रबंध किए गए हैं। किसी भी आपदा से निपटने को होमगार्ड्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। नौ सेक्टरों में बांटे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed