फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deputy Commissioner will review the work of Bhanupalli-Bilaspur rail line

Shimla News: उपायुक्त करेंगे भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के कार्य की समीक्षा

Sun, 05 Feb 2023 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Sun, 05 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner will review the work of Bhanupalli-Bilaspur rail line
बिलासपुर। भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन की समीक्षा बैठक उपायुक्त बिलासपुर की अध्यक्षता में सात फरवरी को होगी। परियोजना की टनल नंबर 14 में बोरवेल की ड्रिलिंग से हुए नुकसान पर भी इस बैठक में चर्चा होगी। वहीं कोट में टनल नंबर 14 में बोरवेल की ड्रिलिंग से हुए नुकसान की मरम्मत विशेषज्ञ करेंगे। जिससे इस रेल लाइन की अलाइनमेंट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

इस टनल के ऊपर से एक व्यक्ति ने बोर कराया है और बोर की पाइप टनल के बीच से होकर निकल गई है। जिसके बाद से इसका निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा है। वहीं रेल विकास निगम के अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार इस टनल की रिपोर्ट पर कार्य कर रहे हैं। सामरिक दृष्टि से बन रही इस रेल लाइन की टनल में बाधा आने के बाद अब विशेषज्ञ इसकी मरम्मत के लिए कार्य कर रहे हैं। बोरवेल की ड्रिलिंग से जो टनल में पाइप घुसी है,उस जगह को पूरी तरह से पक्का किया जाएगा। ताकि टनल पूरी होने के बाद यह असुरक्षित न हो। वहीं, रेलवे के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को आवेदन भी किया है कि पॉलिसी के अनुसार कोई भी भूमि मालिक रेल लाइन की टनल के ऊपर ऐसा कोई कार्य न करें जिससे टनल को नुकसान हो।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने कहा कि उन्होंने सात फरवरी को रेल लाइन की समीक्षा के लिए रेलवे के अधिकारियों को बुलाया है। इसी बैठक में टनल से संबंधित अन्य जानकारी भी ली जाएगी। कहा कि विशेषज्ञ अपना कार्य कर रहे हैं, रेल लाइन का रूट बदलने की जरूरत नहीं होगी, विशेषज्ञ इस टनल की मरम्मत कर इसे सुरक्षित करेंगे। कहा कि पॉलिसी है कि इस तरह की परियोजनाओं की टनलों पर काम करने से पहले भूमि मालिक को संबंधित अथॉरिटी की अनुमति लेनी होती है। लेकिन भूमि मालिक ने ऐसा कुछ नहीं किया है। जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। कहा कि उन्होंने भूमि मालिक से भी बात की है और उसने माना है कि यह सब अनजाने में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed