{"_id":"6540bd7d5699c1e4ca044f92","slug":"deputy-cm-mukesh-agnihotri-said-congress-govt-will-be-formed-in-five-states-also-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: मुकेश बोले- जारी रहेगा हिमाचल से शुरू हुआ विजय अभियान, पांच राज्यों में भी बनेगी कांग्रेस की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: मुकेश बोले- जारी रहेगा हिमाचल से शुरू हुआ विजय अभियान, पांच राज्यों में भी बनेगी कांग्रेस की सरकार
Tue, 31 Oct 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Oct 2023 06:55 PM IST
सार
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल से शुरू हुआ कांग्रेस का विजय अभियान लगातार जारी रहेगा और पांच राज्यों के चुनाव में भी कांग्रेस सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल से शुरू हुआ कांग्रेस का विजय अभियान लगातार जारी रहेगा और पांच राज्यों के चुनाव में भी कांग्रेस सरकार बनेगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। राजस्थान में कांग्रेस रिपीट करने वाली है। यहां पर सरकार 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दे रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बेहतरीन स्थित है। भाजपा की ओर से कांग्रेस की गारंटियां फेल होने को लेकर किया जा रहे प्रचार को लेकर मुकेश बोले कि भाजपा को चिंता करने की जरूरत नहीं है। गारंटियां हमारा राज धर्म है और इसे हर हाल में पूरा करेंगे।हालांकि समय आगे पीछे हो सकता है।
विज्ञापन
ओपीएस की गारंटी निभाई है। महिलाओं और बिजली को लेकर जो वादे किए हैं वह भी हर हाल में पूरे होंगे। मुकेश ने कहा कि परिवहन विभाग ने वीआईपी नंबर की बोलियां शुरू कर 9 से लेकर 30 लाख में नंबर बेचे हैं। पसंद का नंबर बुक करने के लिए अब एक तिहाई पैसा जमा करवाना अनिवार्य किया गया है। नंबर को लेकर लग रही बोलियों से एक करोड़ से अधिक की कमाई हुई है। अब 01 नंबर भी बोली के जरिए उपलब्ध करवाया जाएगा। सचिवालय के वाहनों को पर्याप्त संख्या में 01 नंबर दे दिए गए हैं। अब अन्य नंबर बोली के जरिए आम लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे भी सरकार को करोड़ों की आमदनी होगी।
विज्ञापन