फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deputy CM Mukesh Agnihotri said Congress contest elections on issues of employees and women

Himachal: ऊना में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले, कर्मचारी और महिलाओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Sun, 21 Apr 2024 07:51 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Sun, 21 Apr 2024 07:51 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस कर्मचारी और महिलाओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी अपने दो ही उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं और ऐसे में भाजपा के पसीने छूट गए हैं। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Mukesh Agnihotri said Congress contest elections on issues of employees and women
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्मचारी और महिलाओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर बताएं कि महिलाओं को जारी किए जा रहे 1500 रुपये रुकवाने पर क्यों तुले हुए हैं। कर्मचारी की ओल्ड पेंशन स्कीम तक भाजपा अपने चुनावी दस्तावेज में शामिल नहीं कर पाई है और हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने लाखों कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम प्रदान की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इसे जल्द ही कानूनी रूप दिया जाएगा, ताकि कोई भी सरकार आगे इसे बंद न कर सके और जहां भी भाजपा की सरकारें बनीं हैं, वहां पर ओल्ड पेंशन स्कीम को बंद करवा दिया है। इस पर भी जयराम ठाकुर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि वह वर्तमान में भाजपा के नेता अधिकारियों और कर्मचारियों को डराने और धमकाने पर तुले हुए हैं कि जून में भाजपा की सरकार बनने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन लोटस दो का चरण शुरू करने की भी बातें सामने आ रही हैं। ऑपरेशन लोटस का पहला चरण भाजपा का पूरी तरह से फेल हुआ है। कांग्रेस ने अभी अपने दो ही उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं और ऐसे में भाजपा के पसीने छूट गए हैं और अपने उतारे गए उम्मीदवारों को भी बदलने पर मंथन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed