फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy cm mukesh agnihotri directions to officers in review meeting

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले: फील्ड में उतरें अफसर, 48 घंटे में जलापूर्ति सुनिश्चित करें

Wed, 16 Aug 2023 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Aug 2023 08:31 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में आगामी 48 घंटे के भीतर सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
Deputy cm mukesh agnihotri directions to officers in review meeting
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले एक माह के दौरान प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को दो हजार करोड़ रुपये की क्षति हुई है। भारी बारिश के कारण हुए नुकसान को शीघ्र ही केंद्र सरकार को अवगत करवाया जाएगा। वह बुधवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंस से सूबे में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत एवं रखरखाव कार्य की प्रगति और बहाली के संबंध में जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे थे।

विज्ञापन


अग्निहोत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में आगामी 48 घंटे के भीतर सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। अधिकारी स्वयं क्षेत्रों का दौरा करें और निरंतर कार्य प्रगति की निगरानी करें। आपदा के दूसरे चरण में भी जलापूर्ति एक बड़ी चुनौती है, इसलिए विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल योजना की बहाली को अधिक समय लग रहा है, वहां पर टैंकरों तथा अन्य वैकल्पिक माध्यमों से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की भी निरंतर जांच की जाए। ताकि वर्षा ऋतु के दौरान जलजनित रोगों की चुनौती का सामना न करना पड़े। कहा कि आपदा के कारण विस्थापित हुए प्रदेशवासियों के लिए लगाए गए राहत शिविरों में जलापूर्ति का विशेष ध्यान रखा जाए। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग की योजनाओं की मरम्मत के लिए तुरंत 50 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed