फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deputy cm Mukesh Agnihotri along with his daughter offered prayers at Hidimba Mata Temple.

Kullu News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- मुद्दों और विकास के साथ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस

Fri, 19 Apr 2024 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 05:52 PM IST
सार

भाजपा के नेता इन चुनावों को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस मुद्दों और विकास के साथ जनता के बीच जाएगी। 

विज्ञापन
Deputy cm Mukesh Agnihotri along with his daughter offered prayers at Hidimba Mata Temple.
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बेटी के साथ हिडिंबा माता मंदिर में नवाया शीश - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस पार्टी लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के उपचुनाव को मुद्दों के आधार पर लड़ेगी। भाजपा के नेता इन चुनावों को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस मुद्दों और विकास के साथ जनता के बीच जाएगी। यह बात शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मनाली में कही। कहा कि विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के एक बेहतर उम्मीदवार हैं।कंगना कहां से आईं और उनकी पृष्ठभूमि क्या रही है, इससे कांग्रेस पार्टी को कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा है कि मंडी लोकसभा क्षेत्र पूर्व में छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही है। इसके चलते यह सीट पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीट है।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रतिभा सिंह सांसद हैं, जिन्होंने अपने बेटे के लिए यह सीट छोड़ी है। कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से विकास, मुद्दों और कल्याण की राजनीति करती आई है। ऐसे में इस बार भी इन्हीं बिंदुओं पर चुनाव पर फोकस रहेगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार को गिराने की साजिश रची और वह पूरी तरह से फेल हो गए। जयराम ठाकुर शाॅर्टकट तरीके से सत्ता हथियाने की चाहते थे, मगर इसमें वह पूरी तरह से असफल हो गए। उन्होंने जयराम को सलाह दी है कि वह पांच सालों के लिए आराम से बैठ जाएं। इससे पहले उन्होंने बेटी आस्था अग्निहोत्री के साथ माता हिडिंबा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। माता के दर्शन करने के बाद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed