फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri statement during question hour himachal vidhan sabha

विस प्रश्नकाल: मुकेश बोले- भाजपा ने पानी के पाइपों को बनाया चुनावी हथियार, बेरहमी से की सप्लाई

Thu, 23 Mar 2023 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Mar 2023 10:30 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि गत तीन वर्षों में जल शक्ति विभाग ने दो हजार करोड़ से विभिन्न डायमीटर के पाइपों की खरीद की। जीआईपी पाइप की मात्रा मीट्रिक टन में 1,92,009 थी। डीआई पाइप की मात्रा मीटर में 3,73,558 और एचडीपीई पाइप की मात्रा मीटर में 5,13,9,352 रही। जल जीवन मिशन अब समाप्ति की ओर है। भाजपा सरकार बजट समाप्त कर गई है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri statement during question hour himachal vidhan sabha
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने पानी के पाइपों को अपना चुनावी हथियार बनाया। बेरहमी से पाइपों की प्रदेश में सप्लाई की गई। झंडे़, कुर्सी, बाड़ और चारपाइयां बनाने में भी पाइपों का इस्तेमाल हुआ। जल जीवन मिशन वर्ष 2024 में खत्म होना था। भाजपा ने जल्दबाजी में दो साल पहले ही निपटा दिया। विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मपुर में चंद्रशेखर कांग्रेस विधायक बने हैं। पूर्व सरकार के खिलाफ जनता का यह श्वेत पत्र है।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रश्नकाल में मामला उठाते हुए कहा कि पूर्व सरकार के समय दो हजार करोड़ की राशि से धड़ल्ले से पानी के पाइपों की खरीद हुई। दिल्ली, अहमदाबाद, गाजियाबाद, ओडिसा, पंचकूला और मोहाली की कपंनियों से खरीद की गई। सभी पाइप एक जैसे हैं। हर कंपनी की गुणवत्ता भी एक जैसी है। उन्होंने कहा कि पाइपों को इतनी अधिक मात्रा में खरीदने के कारण ही सड़कों पर जगह-जगह ढेर लग गए। पठानिया के कहा कि गुणवत्ता और खरीद कमेटी की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


जवाब में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि गत तीन वर्षों में जल शक्ति विभाग ने दो हजार करोड़ से विभिन्न डायमीटर के पाइपों की खरीद की। जीआईपी पाइप की मात्रा मीट्रिक टन में 1,92,009 थी। डीआई पाइप की मात्रा मीटर में 3,73,558 और एचडीपीई पाइप की मात्रा मीटर में 5,13,9,352 रही। जल जीवन मिशन अब समाप्ति की ओर है। भाजपा सरकार बजट समाप्त कर गई है। मिशन के तहत 9,22,795 पानी के कनेक्शन लगाए गए। 36,463 कनेक्शन अभी लंबित हैं। प्रदेश में जहां-जहां भी खुले में पाइप पड़े हैं, उन्हें विभाग को अपने भंडारण में रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश ने कहा कि पूर्व सरकार ने पेयजल योजनाओं का दायरा बढ़ाए बिना ही नए कनेक्शन लगा दिए, इस कारण कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। कांग्रेस सरकार योजनाओं का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी कनेक्शन नहीं लगे हैं, वहां सरकार प्राथमिकता पर नल लगाएगी। भाजपा विधायक सुखराम चौधरी, रणधीर शर्मा, कांग्रेस विधायक विनय कुमार और राजेश धर्माणी ने भी इस मामले से संबंधित अनुपूरक सवाल पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed