फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   departmental inquiry completed against ASP accused of sexually harassing woman

शिमला: एडिशनल एसपी के खिलाफ विभागीय जांच पूरी, अब कार्रवाई पर फैसला

Sat, 29 Jan 2022 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Jan 2022 12:56 PM IST
सार

जांच में दर्ज बयानों, तथ्यों व निष्कर्ष के आधार पर सरकार प्रवीर ठाकुर पर कार्रवाई पर फैसला लेगी। अगर जांच रिपोर्ट प्रवीर के खिलाफ हुई तो नौकरी भी जा सकती है।

विज्ञापन
departmental inquiry completed against ASP accused of sexually harassing woman
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्य स्थल पर महिला पुलिस कर्मी से यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। ठाकुर के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रही विभागीय जांच पूरी हो गई है और जल्द ही इसे सरकार को सौंपा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल जांच अधिकारी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी है, जिसकी स्क्रूटनी की जा रही है। जांच में दर्ज बयानों, तथ्यों व निष्कर्ष के आधार पर सरकार प्रवीर ठाकुर पर कार्रवाई पर फैसला लेगी।

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि अगर जांच रिपोर्ट ठाकुर के खिलाफ हुई तो नौकरी भी जा सकती है। बता दें, इससे पहले कार्यस्थल पर महिला कर्मी से यौन उत्पीड़न के मामले में जांच के खिलाफ ठाकुर ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने ठाकुर की दलीलों का संज्ञान लेते हुए गलत प्रक्रिया अपनाए जाने के चलते खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट से पहले राहत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने प्रवीर के खिलाफ एआईजी पुलिस मुख्यालय की अध्यक्षता वाली एक कमेटी को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत की जांच का जिम्मा सौंप दिया था।
विज्ञापन


इस कमेटी ने पुलिस में दर्ज एफ आईआर से इतर मामले की जांच की है। जांच रिपोर्ट डीजीपी के जरिये एडिशनल एसपी के नियोक्ता यानी सरकार को जाएगी। वहीं, सीआईडी पहले ही मामले में दर्ज एफआईआर की जांच पूरी कर स्थानीय अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed