फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dengue havoc: Woman from Sirmaur dies in Mullana Hospital, Haryana

डेंगू का कहर: सिरमौर की महिला ने हरियाणा के मुलाना अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 13 Oct 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Oct 2023 08:58 PM IST
सार

 प्रदेश के सिरमौर जिले में डेंगू जानलेवा हो गया है। जिले की एक महिला की हरियाणा के मुलाना अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक की पहचान रितु (37) पत्नी नरेंद्र शर्मा उर्फ लक्की निवासी वार्ड नंबर चार, तारूवाला (पांवटा साहिब) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Dengue havoc: Woman from Sirmaur dies in Mullana Hospital, Haryana
डेंगू से महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में डेंगू जानलेवा हो गया है। जिले की एक महिला की हरियाणा के मुलाना अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक की पहचान रितु (37) पत्नी नरेंद्र शर्मा उर्फ लक्की निवासी वार्ड नंबर चार, तारूवाला (पांवटा साहिब) के तौर पर हुई है। जिले में डेंगू से दूसरे दिन यह दूसरी मौत है। जानकारी के अनुसार रितु को तेज बुखार आने के बाद उसके परिजन देहरादून अस्पताल ले गए। यहां मरीज का टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।

विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान लगातार महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रबंधन ने उसे टर्सरी केयर यूनिट सुविधा वाले अस्पताल ले जाने की बात कही। लिहाजा, परिजन उसे हरियाणा के मुलाना अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पांवटा नगर परिषद के वार्ड-4 की पार्षद दीपा शर्मा व अश्वनी शर्मा ने बताया रितु शर्मा अपने पीछे पति व तीन बच्चे (दो बेटियांं व एक बेटा) छोड़ गई हैं। बता दें कि पांवटा साहिब के शिवा सनोग निवासी 26 वर्षीय युवक की भी बीते दिन डेंगू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


लोगों को किया जा रहा लगातार जागरूक
पांवटा साहिब के तारूवाला निवासी महिला की हरियाणा के मुलाना अस्पताल में मौत हुई है। महिला को सिरमौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था। महिला देहरादून अस्पताल में डेंगू पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद उसे मुलाना अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने के लिए गंभीर है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।- डॉ. केएल भगत, बीएमओ राजपुर (पांवटा साहिब)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed