Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demolition carried out on illegal construction in the area adjacent to the Ridge; a new complex to be built soon.

Shimla News: रिज से सटे इलाके में अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा, जल्द बनेगा नया परिसर

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demolition carried out on illegal construction in the area adjacent to the Ridge; a new complex to be built soon.
सिंकिंग जोन में बनीं 15 से ज्यादा दुकानों और ढारों को तोड़ने का काम शुरू, हटाए गए तहबाजारी, रिज मैदान होगा चौड़ा
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को सौंपी जाएगी साइट
दस करोड़ से होगा नए परिसर का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पदमदेव परिसर से सटे इलाके को खाली करवाने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम ने तहबाजारियों को हटाने के साथ ही यहां कई साल पुराने अवैध ढारों और दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया है। इसी हफ्ते सभी ढारे और दुकानें हटा दी जाएंगी।

इसके बाद नए परिसर के निर्माण के लिए यह साइट लोक निर्माण विभाग को सौंपी जाएगी। नए साल से पहले यहां परिसर का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। अगले साल के अंत तक रिज का यह हिस्सा चौड़ा और पहले से अधिक सुंदर नजर आएगा। रिज मैदान-लक्कड़ बाजार सड़क से सटा यह इलाका सिंकिंग जोन में शामिल है। यहां 15 से ज्यादा अवैध दुकानें और ढारे बने हुए हैं। नगर निगम ने लगातार धंस रहे इस इलाके को रिवोली की तर्ज पर मजबूती देने के लिए पिछले साल नया प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग से बजट जारी हो चुका है। दस करोड़ रुपये की लागत से यहां नया बहुमंजिला परिसर बनाया जाएगा। इस परिसर की ऊपरी मंजिल रिज के समानांतर होगी। इसका निर्माण रिज मैदान के स्तर से ऊंचा नहीं किया जाएगा। परिसर बनने से न केवल धंस रहे रिज के इस हिस्से को मजबूती मिलेगी, बल्कि रिज मैदान का विस्तार भी होगा।
विज्ञापन



पहले जारी किए नोटिस, अब चलाया हथौड़ा पिछले एक साल से नगर निगम यहां बसे तहबाजारियों को शिफ्ट करने के लिए नोटिस जारी कर रहा था। तीन नोटिस जारी होने के बावजूद तहबाजारी यहां से नहीं हटे। उनका कहना था कि निगम पहले उन्हें बैठने के लिए दूसरी जगह उपलब्ध करवाए। वहीं, निगम का कहना था कि ज्यादातर तहबाजारी अवैध रूप से बैठे हैं और उनका पंजीकरण तक नहीं हुआ है। पंजीकृत तहबाजारियों को दूसरी जगह स्थान दिया जा रहा है। कुछ तहबाजारी इस मामले में कोर्ट चले गए थे। नगर निगम के अनुसार कोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद अब इस जगह को जबरन खाली करवाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और दुकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर की अगुवाई में टीम दिनभर मौके पर अवैध निर्माण हटाने में जुटी रही। अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि इसी हफ्ते पूरी साइट से अवैध निर्माण हटा दिया जाएगा। इसके बाद इसे लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा, ताकि नए परिसर का निर्माण शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए परिसर में बनेगा रेन शेल्टर
नए परिसर में रिज का मौजूदा रेन शेल्टर शिफ्ट किया जाएगा। घोड़ों के लिए भी यहां नए सिरे से पक्की जगह तैयार की जाएगी। परिसर की निचली मंजिलों में नगर निगम अपने कार्यालय या व्यावसायिक परिसर बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article