फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensioners

Shimla News: लंबित मांगों को लेकर सीएम से मिलेंगे पेंशनर

Sun, 21 Apr 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम ने विद्युत बोर्ड की ढुलमुल कार्यप्रणाली का विरोध किया है। फोरम के प्रेस सचिव भलैक ने बताया कि अब विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि बीते दिन फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व चीफ इंजीनियर एसएन कपूर के नेतृत्व में पे फिक्सेशन, पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट सहित अन्य विभिन्न मांगों के संदर्भ में बोर्ड प्रबंधन से मिला। उन्होंने ने भी सिर्फ आश्वासन दिया है। समस्या ज्यों कि त्यों बनी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पेंशनरों को 20 व 35 फीसदी एरियर का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन अभी तक बोर्ड की पे फिक्सेशन कार्रवाई अधूरी है। पेंशनरों के मेडिकल बिल पिछले एक वर्ष से लंबित पड़े हैं। इस कारण इलाज जारी रखने में परेशानी पेश आ रही है। बताया कि यह मामला शीघ्र ही मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed