{"_id":"600db35c8ebc3e324f3c17a0","slug":"demand-of-two-year-contract-period-shimla-news-sml3587145138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल किया जाए कर्मचारियों का अनुबंध कार्यकाल : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल किया जाए कर्मचारियों का अनुबंध कार्यकाल : नड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष अरुण भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। ऑनलाइन बैठक में प्रदेश के अधिकांश पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। महासंघ की समस्याओं और मांगों पर मंथन किया गया।
महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अरुण भारद्वाज और महासचिव सुरेंद्र कुमार नड्डा सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती की बधाई दी। महासचिव सुरेंद्र कुमार नड्डा ने बताया कि महासंघ की लंबे समय से मांग लंबित है। कहा कि कर्मचारियों के अनुबंध को तीन साल से घटाकर दो वर्ष किया जाए। उन्होंने बताया कि इसके बारे में महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल से भी मुलाकात कर चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनुबंध कर्मचारियों के इस मसले को सुलझाने के लिए सकारात्मक संकेत दिए थे। कई ऐसे अनुबंध कर्मी हैं जिनका तीन साल का कार्यकाल भी पूर्ण होने वाला है। महासचिव सुरेंद्र कुमार नड्डा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह पर इस वर्ग को राहत पहुंचाने की घोषणा करें। ताकि लंबे समय से इस ओर आस लगाए बैठे प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को राहत मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अनुबंध सीमा को तीन साल से घटाकर दो साल करने की मुख्यमंत्री अवश्य घोषणा करेंगे।
इस वर्चुअल मीटिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पटियाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, गोपाल सिंह, सह सचिव नील चंद, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार, जिला बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन कुमार, चंबा के प्रधान बलवीर सिंह, ऊना के राजेश अग्निहोत्री, हमीरपुर के सन्नी कुमार, सोलन के कपिल भारद्वाज, शिमला के पंकज टिल्टा, कांगड़ा के जितेंद्र सिंह, मंडी केे गिरधारी लाल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।