फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demand of action on incrochment

Shimla News: निगम ने तहबाजारी न हटाए तो कल लक्कड़ बाजार रहेगा बंद

Sun, 30 Aug 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
demand of action on incrochment
लक्कड़ बाजार व्यापारी एकता कमेटी ने दिया अनशन करने का अल्टीमेटम
विज्ञापन

चार विषयों पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक समेत निगम को सौंपा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लक्कड़ बाजार व्यापारी एकता कमेटी ने तहबाजारी न हटाए जाने पर बाजार बंद और अनशन की चेतावनी दे दी है। कमेटी ने नगर निगम को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर नगर निगम सोमवार को तहबाजारियों को नहीं हटाता है तो मंगलवार को बाजार बंद रखने का एलान किया है। पिछले काफी समय से लक्कड़ बाजार व्यापारी एकता कमेटी नगर निगम से तहबाजारियों काे हटाने की मांग कर चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे दुकानदारों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
कमेटी की ओर से बीते दिनों चार विषयों को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक समेत नगर निगम को पत्र भी सौंपा है। लक्कड़ बाजार की सड़कों नालियों पर अवैध तौर पर तहबाजारी बैठ रहे हैं। इस कारण लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। तहबाजारियों ने आठ जुलाई 2025 को फैसला लिया था कि स्कूल, कॉलेज एवं अस्पताल के आसपास नहीं बैठेंगे लेकिन इस नियम की भी पालना नहीं हो पा रही है। इससे लक्कड़ बाजार स्थिति स्कूल से बच्चों को निकलने में भी परेशानी पेश आ रही है।
विज्ञापन

उधर, लक्कड़ बाजार व्यापारी एकता कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि बाजार में तहबाजारियों से संबंधित कार्रवाई को लेकर नगर निगम और प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तहबाजारियों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बनी है। लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नालों पर सामान सजा दिया है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मंगलवार को बाजार बंद रहेगा और व्यापारी अनशन पर बैठकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed