फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Demand not to reduce tariff on American apples, gardeners will protest in Delhi

Shimla: अमेरिकी सेब पर टैरिफ न घटाने की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे बागवान

Tue, 24 Jun 2025 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jun 2025 11:21 AM IST
सार

 शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित हिमाचल सेब उत्पादक संघ के राज्य स्तरीय अधिवेशन में यह फैसला लिया गया। एप्पल फार्मर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफएफआई) के संयोजक यूसुफ तारिगामी अधिवेशन में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Demand not to reduce tariff on American apples, gardeners will protest in Delhi
हिमाचल सेब उत्पादक संघ के राज्य स्तरीय अधिवेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

 केंद्र सरकार से अमेरिकी सेब पर टैरिफ न घटाने की मांग को लेकर तीन राज्यों हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के किसान-बागवान जल्द दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित हिमाचल सेब उत्पादक संघ के राज्य स्तरीय अधिवेशन में यह फैसला लिया गया। एप्पल फार्मर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफएफआई) के संयोजक यूसुफ तारिगामी अधिवेशन में विशेष रूप से उपस्थित रहे। यूसुफ तारिगामी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे अगर मोदी सरकार ने घुटने टेक दिए तो हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के बागवान तबाह हो जाएंगे।

विज्ञापन


सेब की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी। फेडरेशन के सह संयोजक पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति दावा कर रहे हैं कि भारत अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क घटाने को तैयार हो गया है। ट्रंप अमेरिकी किसानों के हित में अन्य देशों पर फ्री ट्रेड का दबाव बना रहे हैं और सार्वजनिक मंचों पर भारत को परोक्ष रूप से धमका भी चुके हैं। सेब उत्पादक संघ के सदस्य संजय चौहान ने कहा कि लैंड रेवेन्यू एक्ट 2002 की धारा 163 ए में किए गए संशोधन के तहत 20 बीघा तक भूमि पर कब्जे को नियमित करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के किसान-बागवान अपने घरों के आसपास सरकारी भूमि पर पुश्तों से खेती कर रहे हैं और कई किसानों ने रहने के लिए घर बनाए हुए हैं। हिमाचल किसान सभा प्रदेश सरकार से एफआरए के तहत कम से कम 5 बीघा तक भूमि को नियमित करने की मांग करती है। आगामी 9 जुलाई को मजदूर-किसान एकता को मजबूत करते हुए प्रदेश में ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। अधिवेशन को सेब उत्पादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सोहन ठाकुर और किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. कुलदीप सिंह तंवर ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed