फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demand for induction stoves has increased amid the gas cylinder crisis.

Shimla News: गैस सिलिंडरों के संकट के बीच बढ़ गई इंडक्शन चूल्हों की मांग

Wed, 11 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for induction stoves has increased amid the gas cylinder crisis.
सिलिंडरों की कमी के बाद लोग खरीद रहे इंडक्शन
विज्ञापन

तीन से छह हजार में बिक रहा इंडक्शन चूल्हा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के संकट के बीच में इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ गई है। गैस की कमी के कारण लोग अब वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इंडक्शन चूल्हों की खरीदारी करने लगे हैं।
शहर में अभी घरेलू गैस की कमी नहीं है लेकिन व्यावसायिक उपभोक्ता काम चलाने के लिए इनकी खरीद कर रहे हैं। मालरोड के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी कवि खन्ना ने बताया कि तीन दिन में ही इंडक्शन चूल्हों की बिक्री काफी तेजी से बढ़ी है। आमतौर पर जो स्टॉक एक महीने में बिकता था, वह इस बार तीन दिनों में ही खत्म हो गया। बताया कि तीन दिन में 30 से 35 इंडक्शन चूल्हों की बिक्री हुई है। इनका मूल्य तीन हजार से छह हजार रुपये तक है। संजौली के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी ओम प्रकाश ने बताया कि इंडक्शन चूल्हे अपेक्षाकृत सस्ते, सुरक्षित और बिजली से चलने के कारण सुविधाजनक विकल्प साबित हो रहे हैं। कई लोग गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने तक इसे बैकअप के रूप में खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से राजधानी शिमला में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई अब प्रभावित होने लगी है। ऐसे में शिमला के कई परिवारों ने खाना बनाने के लिए अस्थायी तौर पर इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। वहीं छात्रावासों, किराये के कमरों में रहने वाले छात्रों और छोटे परिवारों के बीच भी इंडक्शन चूल्हे तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। शहर के कारोबारियों का कहना है कि यदि गैस की सप्लाई में इसी तरह अनियमितता बनी रही तो आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article