{"_id":"62dadaf563019d12d52d96df","slug":"delhi-tourist-dead-body-found-in-beas-river-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu: ब्यास में मिला दिल्ली के पर्यटक का शव, नदी में गिर गई थी बाइक, महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: ब्यास में मिला दिल्ली के पर्यटक का शव, नदी में गिर गई थी बाइक, महिला लापता
Fri, 22 Jul 2022 10:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:45 PM IST
सार
वीरवार शाम को एक बाइक नंबर एचपी-58-8709 ढांक से नीचे पार्वती नदी में गिरी पाई गई थी।
विज्ञापन
नदी में गिरी बाइक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी ढांक के पास पार्वती नदी में गिरे बाइक सवार दिल्ली के पर्यटक का शव मंडी जिले के पनारसा में ब्यास नदी से बरामद हुआ है। हादसे में एक महिला के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को हादसे वाली जगह पर दो हेलमेट तथा एक बैग, जिसमें महिला का जैकेट पाया गया, मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल रखा गया है। बता दें कि वीरवार शाम को एक बाइक नंबर एचपी-58-8709 ढांक से नीचे पार्वती नदी में गिरी पाई गई थी। जांच करने पर बाइक का मालिक बलवीर सिंह निवासी मनाली ने कहा कि यह बाइक चेतन बग्गा पुत्र रविंद्र कुमार निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली ने किराये पर ली थी, जिसे लेकर वह मणिकर्ण की तरफ गया था। चेतन बग्गा ने बाइक मालिक से दो हेलमेट लिए थे।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को चेतन बग्गा का शव पनारसा के पास ब्यास नदी से बरामद हुआ है। उसकी पहचान उसके दोस्त रमन कुमार ने की है। आशंका है कि उसके साथ कोई महिला भी घूमने आई थी, लेकिन अभी तक महिला के बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन