फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   delhi to leh hrtc bus service from atal tunnel rohtang

हिमाचल: पहली बार अटल टनल रोहतांग से दिल्ली-लेह के लिए दौड़ेगी बस

Mon, 28 Jun 2021 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jun 2021 05:58 PM IST
सार

एचआरटीसी केलांग डिपो ने एक जुलाई से दिल्ली-लेह के बीच बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। निगम की बस बर्फ से लकदक 16500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15547 फीट नकिला, 17480 फीट तंगलंगला और 16616 फीट लाचुंगला को पार कर लेह पहुंचेगी।

विज्ञापन
delhi to leh hrtc bus service from atal tunnel rohtang
दिल्ली-लेह बस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 देश के सबसे लंबे और ऊंचाई वाले दिल्ली-लेह रूट पर एक जुलाई से एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होगी। केलांग डिपो की बस में सैलानियों को दिल्ली से लेह तक सफर करने के लिए 1548 रुपये किराया देना होगा। अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद दिल्ली से लेह की दूरी अब 46 किलोमीटर कम होकर 1026 किलोमीटर रह गई है। पहले यह 1072 किमी थी। कोरोना के चलते यह रूट करीब डेढ़ साल तक बंद रहा।

विज्ञापन


देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद लेह जाने वाले सैलानियों की संख्या में एकदम इजाफा हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मनाली से लेह की तरफ रोजाना औसतन 2500 वाहन जा रहे हैं। ऐसे में एचआरटीसी केलांग डिपो ने एक जुलाई से दिल्ली-लेह के बीच बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। निगम की बस बर्फ से लकदक 16500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15547 फीट नकिला, 17480 फीट तंगलंगला और 16616 फीट लाचुंगला को पार कर लेह पहुंचेगी।
विज्ञापन


लद्दाख में प्रवेश के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी
बिना आरटीसीपीआर टेस्ट के सैलानियों को लद्दाख में एंट्री नहीं मिलेगी। लद्दाख प्रशासन ने अभी तक आरटीसीपीआर टेस्ट की शर्त नहीं हटाई है। परिवहन निगम डिपो केलांग के अधिकारियों ने दिल्ली-लेह बस में सफर करने वाल सैलानियों से अपील की है कि लेह की तरफ सफर करने से पहले आरटीसीपीआर टेस्ट जरूर करवाएं। आरएम मंगल मानेपा ने कहा कि लद्दाख के प्रवेश द्वार उपशी में एंट्री करने वाले सैलानियों की निगेटिव रिपोर्ट चेक की जा रही है। एचआरटीसी नहीं चाहता है कि बिना कोविड टेस्ट किए सैलानियों को उपशी से लौटना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed