पर्यटन को लगेंगे पंख: दो साल सात महीने बाद दिल्ली-शिमला के बीच हवाई सेवा शुरू
दिल्ली-शिमला उड़ान में अब 48 यात्री और शिमला-दिल्ली की उड़ान में 24 यात्री यात्रा कर सकेंगे। उड़ान योजना के तहत 50 प्रतिशत सीटों पर सब्सिडाइज्ड किराये की सुविधा मिलेगी। इसमें एकतरफा किराया 2,480 रुपये होगा। अन्य सीटों का किराया कंपनी निर्धारित करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल, सात माह बाद आखिरकार सोमवार को दिल्ली से शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर हवाई जहाज पहुंचा। हवाई पट्टी के विस्तार के बाद अब यहां के लिए एलायंस एयर के एटीआर 48 सीटर हवाई जहाज की सुविधा मिली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के बगस्याड़ से वर्चुअल माध्यम से हवाई जहाज को हरी झंडी दिखाई। अब सप्ताह के सातों दिन दिल्ली-शिमला के बीच उड़ानें होंगी। सोमवार को दिल्ली से 35 सवारियां आईं, जबकि 21 दिल्ली गईं।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने भी इस कार्यक्रम में दिल्ली से वर्चुअल भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य में कनेक्टिविटी एक बड़ी चुनौती रहती है और प्रदेश सरकार पर्यटन की दृष्टि से राज्य में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से शिमला हवाई अड्डे पर लगभग दो वर्षों से उड़ानें नहीं हो पा रही थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से हवाई सेवा शुरू हुई है।
दिल्ली से 48 यात्री आ सकेंगे और जा सकेंगे 24
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली से शिमला के लिए 48 यात्री और शिमला से दिल्ली के लिए 24 यात्री यात्रा कर सकेंगे, क्योंकि इस एयरपोर्ट पर भौगोलिक लिहाज से हवाई जहाज लैंड करना आसान है, लेकिन उड़ान भरना कठिन रहता है। सीएम ने बताया कि उड़ान योजना के तहत यात्रा के लिए पहले आवेदन करने वाले 50 फीसदी यात्रियों का आधा किराया 2480 रुपये लगेगा, जबकि शेष सीटों का किराया कंपनी तय करेगी।
2,480 रुपये में करें दिल्ली से शिमला का हवाई सफर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार सुबह मंडी के सराज विस क्षेत्र के बगस्याड से वर्चुअल माध्यम से जुब्बड़हट्टी स्थित शिमला हवाई अड्डे से एलायंस एयर के नए एटीआर-42-600 विमान को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली-शिमला उड़ान में अब 48 यात्री और शिमला-दिल्ली की उड़ान में 24 यात्री यात्रा कर सकेंगे। उड़ान योजना के तहत 50 प्रतिशत सीटों पर सब्सिडाइज्ड किराये की सुविधा मिलेगी। इसमें एकतरफा किराया 2,480 रुपये होगा। अन्य सीटों का किराया कंपनी निर्धारित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य में कनेक्टिविटी एक बड़ी चुनौती रहती है। सरकार पर्यटन की दृष्टि से राज्य में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
कहा कि तकनीकी कारणों से शिमला हवाई अड्डे पर लगभग दो वर्षों से उड़ानें नहीं हो रही थीं। सरकार के प्रयासों और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से शिमला और दिल्ली के बीच एलायंस एयर की उड़ानें सप्ताह के सातों दिन संचालित की जाएंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्य सचिव आरडी धीमान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल, अतिरिक्त सचिव ऊषा और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के सचिव देवेश कुमार ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। निदेशक अमित कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उपस्थित रहे।
मंडी एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया जोरों पर
सीएम ने कहा कि प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सरकार ने गंभीर प्रयास किए हैं। इसके काफी उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। मंडी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट से संबंधित प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। सर्वेक्षण, डीपीआर और भू-अधिग्रहण संबंधी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।