फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Delhi-Shimla Air Service Resumes Today; Shimla-Dharamsala Service to be Restored from Tomorrow

Himachal: दिल्ली-शिमला आज, शिमला-धर्मशाला के लिए हवाई सेवा कल से होगी बहाल

Sun, 10 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 May 2026 05:00 AM IST
सार

न्यायालय के सख्त निर्देशों के बाद एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड दिल्ली-शिमला-दिल्ली हवाई सेवा आज से पुनः बहाल करने जा रही है। 

विज्ञापन
Delhi-Shimla Air Service Resumes Today; Shimla-Dharamsala Service to be Restored from Tomorrow
हवाई सेवा(सांकेतिक)। - फोटो : Adobe stock

विस्तार

प्रदेश उच्च न्यायालय के सख्त निर्देशों के बाद एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड दिल्ली-शिमला-दिल्ली हवाई सेवा आज से पुनः बहाल करने जा रही है। यह उड़ानें सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होंगी। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7ः20 बजे रवाना होकर शिमला सुबह 8ः35 बजे पहुंचेगी, वापसी की हवाई सेवा शिमला से सुबह 11ः30 बजे उड़ान दिल्ली दोपहर 12ः40 बजे पहुंचेगी। शनिवार को उड़ान दिल्ली से सुबह 7ः50 बजे रवाना होकर सुबह 9ः05 बजे शिमला पहुंचेगी, वापसी की फ्लाइट शिमला से दोपहर 12ः00 बजे रवाना होकर दोपहर 1ः10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रविवार को फ्लाइट दिल्ली से सुबह 6ः20 बजे रवाना होकर सुबह 7ः35 बजे शिमला पहुंचेगी, वापसी शिमला से सुबह 8ः00 बजे होगी और सुबह 9ः10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन


शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई सेवा 11 मई सोमवार से शुरू होगी, जो सप्ताह में पांच दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को उड़ान शिमला से सुबह 9ः00 बजे रवाना होकर धर्मशाला सुबह 9ः50 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान धर्मशाला से सुबह 10ः15 बजे रवाना होकर सुबह 11ः05 बजे शिमला पहुंचेगी। शनिवार को उड़ान शिमला से सुबह 9ः30 बजे रवाना होकर सुबह 10ः20 बजे धर्मशाला पहुंचेगी, वापसी उड़ान धर्मशाला से सुबह 10ः45 बजे रवाना होकर सुबह 11ः35 बजे शिमला पहुंचेगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय संपर्क सुविधा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हवाई संपर्क सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से राज्य में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ये नई हवाई सेवाएं स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी तथा राज्य की आर्थिक वृद्धि और पर्यटन क्षमता को नई गति देंगी।
 

65 से 96 फीसदी तक बढ़ा किराया
दिल्ली से शिमला और शिमला से दिल्ली के बीच बीते वर्ष प्रति सीट अनुदान सहित किराया करीब 4500 रुपये था, जो अब बढ़कर 7441 रुपये पहुंच गया है। यानी किराए में करीब 65 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं, शिमला से धर्मशाला और धर्मशाला से शिमला के बीच किराया करीब 2100 रुपये से बढ़कर 4125 रुपये हो गया है, जो लगभग 96 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed