{"_id":"5d61646e8ebc3e93c7349ac7","slug":"delhi-devotee-died-in-manimahesh-chamba-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश में दिल्ली के यात्री की मौत, डल झील में अचानक बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश में दिल्ली के यात्री की मौत, डल झील में अचानक बिगड़ी तबीयत
Sat, 24 Aug 2019 09:53 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Aug 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मणिमहेश दर्शन के लिए आए दिल्ली के एक यात्री की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब हरबिंदर सिह हड़सर से भरमौर के लिए कठिन चढ़ाई चढ़कर डल झील पहुंचे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्रारंभिक तौर पर सांस की दिक्कत से मौत होना माना जा रहा है। हरबिंदर सिह उम्र 57 साल पत्नी और बच्चे के साथ मणिमहेश यात्रा पर आए थे।
विज्ञापन
य भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर छोटे शाही स्नान के साथ मणिमहेश यात्रा का शुभारंभ, 25 हजार ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
शनिवार देर शाम डल झील पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और इससे उनकी मौत हो गई। बचाव दल की टीम रविवार सुबह शव को लेकर भरमौर के लिए रवाना होगी।
हरबिंदर सिंह दिल्ली के मोती नगर के रहने वाले हैं। एसएचओ भरमौर नितिन चौहान ने बताया कि डल झील पर दिल्ली निवासी यात्री की मौत हुई है। रेस्क्यू टीम रविवार को शव को लेकर डल झील से भरमौर के लिए रवाना होंगी।