फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Delemintion ward dispute

नाभा वार्ड तोड़ने के फैसले पर पार्षद ने जताई आपत्ति

Fri, 04 Mar 2022 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Delemintion ward dispute
मंडलीय आयुक्त ने आपत्तियों पर सुनवाई
विज्ञापन

पार्षद ने बोले, बेवजह काट दिया नाभा वार्ड से फागली क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम चुनाव से पहले वार्डों के पुनर्सीमांकन करने के जिला प्रशासन के फैसले के खिलाफ दायर की आपत्तियों पर मंडलीय आयुक्त ने सुनवाई शुरू कर दी है।
शहरभर से चार आपत्तियां आई हैं जिन पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई सुनवाई में नाभा पार्षद सिमी नंदा ने फागली क्षेत्र हटाए जाने पर आपत्ति जताई। जिला प्रशासन के फैसले के खिलाफ तथ्य पेश करते हुए पार्षद ने कहा कि एक ओर प्रशासन सभी वार्डों में बराबर आबादी चाहता है लेकिन दूसरी ओर मनमर्जी से वार्ड तोड़ दिए हैं। नाभा वार्ड के फागली क्षेत्र को पहले फागली वार्ड में डाला और अब टुटीकंडी वार्ड में जोड़ दिया है। अब नाभा वार्ड में महज 1360 वोटर रह गए हैं। इसकी तुलना में टुटीकंडी में 2958 और फागली वार्ड में 3200 वोटर हैं।
विज्ञापन

फागली क्षेत्र पहले नाभा वार्ड में था। लेकिन अब अलग होने से लोगों को भी परेशानी होगी। कई भवन दो वार्ड में आ रहे हैं। कहा कि जो बूथ तोड़े गए हैं उन्हें वापस नाभा में शामिल किया जाए। मंडलीय आयुक्त ने समरहिल, रामबाजार से आई आपत्तियों पर भी सुनवाई की। आपत्ति दर्ज करने वाले लोगों का पक्ष सुनने के बाद अब मंडलीय आयुक्त इस पर अगले पांच दिन में चर्चा करेंगे। 9 मार्च को वार्डों का अंतिम प्रारूप जारी किया जाएगा। मंडलीय आयुक्त प्रियतु मंडल ने कहा कि चार आपत्तियों को सुना गया है। अगले पांच दिन में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed