{"_id":"6a1d9cf337486e79850ab2c8","slug":"delay-in-issuing-tax-bills-due-to-new-software-will-be-available-after-june-10-shimla-news-c-19-sml1002-731063-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नए सॉफ्टवेयर से टैक्स बिल जारी \nकरने में देरी, 10 जून के बाद मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नए सॉफ्टवेयर से टैक्स बिल जारी करने में देरी, 10 जून के बाद मिलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली जून से जारी किए जाने टैक्स के बिल
नए सॉफ्टवेयर में भवन मालिकों का रिकॉर्ड नहीं हुआ दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल के लिए फिलहाल कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। नए सॉफ्टवेयर में सभी भवन मालिकों का रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण नगर निगम ने अभी तक टैक्स के बिल जारी नहीं किए हैं। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स के बिल पहली जून से जारी होने थे।
शिमला शहर में 32 हजार भवन मालिक हैं, जिनसे नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स वसूलता है। हर साल अप्रैल में टैक्स के बिल जारी किए जाते हैं। इस बार भी पहली अप्रैल से बिल जारी होने थे, लेकिन निगम ने नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से बिल जारी करने का फैसला लिया है। इसके लिए सभी भवन मालिकों का रिकॉर्ड नगर निगम की वेबसाइट से नए सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाना है। अभी तक 32 हजार में से 20 हजार भवन मालिकों का रिकॉर्ड अपडेट किया जा चुका है। निगम का कहना है कि 10 जून तक इस काम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बिल न मिलने के कारण शहरवासी नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। टैक्स शाखा में रोजाना लोग बिल के लिए पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम को समय पर बिल जारी करने चाहिए। नगर निगम का कहना है कि बिल जारी होने में हुई देरी का जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लोगों को पहले की तरह बिल जमा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।
10 जून के बाद जारी होंगे बिल : आयुक्त
शहर में प्रॉपर्टी टैक्स के बिल 10 जून के बाद जारी किए जाएंगे। इसके लिए नए सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड अपलोड किया जा रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-भूपेंद्र अत्री, आयुक्त, नगर निगम शिमला