फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deepika kidney failure death case in PGI Chandigarh

दीपिका मौत मामले की होगी जांच, बताना होगा डॉक्टर का नाम

Mon, 26 Mar 2018 02:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 26 Mar 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Deepika kidney failure death case in PGI Chandigarh

दीपिका मौत मामले में पीजीआई प्रबंधन ने परिवार को जांच का भरोसा दिया है। हालांकि, परिवार को उस डॉक्टर का नाम और पहचान बतानी होगी, जिसने आपातकालीन कक्ष में दीपिका को दाखिल करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


दीपिका को आईजीएमसी शिमला से 15 मार्च को रेफर किया गया था। दीपिका के ताया दीप राम के अनुसार वे दीपिका को उसी दिन पीजीआई ले गए। डॉक्टरों ने दीपिका को चलने-फिरने के लिए कहा और जब वो चलने लगी तो उसे तंदुरुस्त बताकर दाखिल करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार रात को गुरुद्वारे में रहा और अगले दिन किराये पर कमरा लेकर गुजारा किया। इस बीच आठ दिन तक दीपिका की मां और भाई उसे लेकर पीजीआई जाते रहे। आखिर 23 मार्च को दीपिका की हालत बेहद खराब होने पर उसे दाखिल किया गया। लेकिन उसी रात दीपिका की मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन लिखित में करें शिकायत
पीजीआई प्रवक्ता मंजू वडवालकर का कहना है कि परिजन जब तक लिखित शिकायत नहीं करेंगे, मामले की जांच शुरू नहीं हो पाएगी। यदि वे शिकायत करते हैं तो पीजीआई प्रबंधन इस मामले की पूरी तह तक जांच करेगा। उन्होंने बताया कि मरीज की हिस्ट्री, उसे पीजीआई लाने का समय और जिस चिकित्सक से मिले उसके बारे में जानकारी देना जरूरी है।

शोक में डूबा है पूरा परिवार
दीपिका के ताया दीप राम का कहना है कि दीपिका की मां बेसुध बिस्तर पर हैं। पूरा परिवार शोक में है। वे खुद हरिद्वार गए हैं। इस भारी सदमे से जूझने के बीच पीजीआई में शिकायत करने के लिए समय नहीं है। लेकिन जैसे ही हालात सुधरेंगे, इस मामले को हर स्तर पर उठाया जाएगा।  


खाते में न डालें पैसे
दीपिका के ताया दीप राम का कहना है कि दीपिका के खाते में अब कोई भी दानी सज्जन राहत राशि न डाले। उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने राहत राशि दान की है वे अपना-अपना खाता नंबर उन तक पहुंचाए। उनकी दान की गई राशि को लौटा दिया जाएगा। जब उनकी बेटी ही सलामत नहीं है तो वे दान की राशि भी नहीं रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed