फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deepak Goyal won two titles in Hindi competitions.

Shimla News: हिंदी प्रतियोगिताओं में दीपक गोयल ने जीते दो खिताब

Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Deepak Goyal won two titles in Hindi competitions.
शिमला। बीएसएनएल के प्रदेश परिमंडल के हिंदी पखवाड़े में आयोजित प्रतियोगिताओं में दीपक गोयल ने दो खिताब अपने नाम किए। निबंध लेखन और हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। वहीं खेमराज शर्मा ने सुलेख प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने के साथ ही निबंध लेखन और राजभाषा एवं सामान्य हिंदी प्रतियोगिता में क्रमश: तीसरा और दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सोमवार को बीएसएनएल परिमंडल मुख्यालय कसुम्पटी में हिंदी दिवस पर हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य महाप्रबंधक हर्ष वर्धन सिंह ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए। राजभाषा एवं सामान्य हिंदी प्रतियोगिता में मनीषी गुप्ता प्रथम, खेमराज शर्मा द्वितीय और अजय कुमार तृतीय रहे। हिंदी टंकण प्रतियोगिता में यशपाल धंलैइक प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और रजत शर्मा तृतीय रहे। सुलेख में खेमराज शर्मा प्रथम, अमित कुमार जैन द्वितीय और दीपक कुमार शर्मा तृतीय रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में दीपक गोयल प्रथम, योगेंद्र प्रकाश द्वितीय और खेमराज शर्मा तृतीय रहे। हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता में दीपक गोयल ने पहला, योगेंद्र प्रकाश ने दूसरा और अजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। राजभाषा अधिकारी विजय कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में प्रधान महाप्रबंधक राजन कम्बोज, महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ मुख्य अभियंता अखलेश अग्रवाल, उप महाप्रबंधक पंकज गुप्ता, राज कुमार शर्मा और राजेश नेगी समेत बीएसएनएल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article