फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decoction and juice of Giloy can save you from heat stroke, Botany expert of Mandi College did the experiment

Giloy: लू से बचा सकता है गिलोय का काढ़ा और रस, मंडी कॉलेज की बॉटनी विशेषज्ञ ने 10 लोगों पर किया प्रयोग

Thu, 20 Jun 2024 12:06 PM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jun 2024 12:06 PM IST
सार

गिलोय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण औषधि है। इसके कई लाभों में से एक है, इसका शीतल प्रभाव।

विज्ञापन
Decoction and juice of Giloy can save you from heat stroke, Botany expert of Mandi College did the experiment
गिलोय - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रचंड गर्मी और लू से बचने के लिए गिलोय का काढ़ा, सीरा, पेस्ट और रस बेहतर उपाय है। यह शरीर के बाहर और अंदर की गर्मी को संतुलित रखने में कारगर है।  इस बात को राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी की वनस्पति विज्ञान की प्रो. तारा सेन ने प्रमाणित किया है। उन्होंने 10 लोगों को गर्मी में गिलोय का काढ़ा, सीरा और रस प्रयोग करने के लिए कहा। इनमें से पांच ने बताया कि इसका सेवन इतना ठंडा है कि उन्हें सर्दी भी हो गई। प्रो. तारा सेन ने कहा कि गिलोय को सही मात्रा में प्रयोग करना होता है, ताकि इसका कोई बुरा प्रभाव शरीर पर न पड़े।

विज्ञापन

गिलोय का रस अगर त्वचा पर लगा लें तो चाहे बाहर कितनी भी गर्मी हो, यह त्वचा को जलने नहीं देगा। यह उपाय उन लोगों के लिए कारगर है जो तेज गर्मी में बाहर काम करने जाते हैं और धूप में रहना उनकी मजबूर होती। बता दें कि गिलोय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण औषधि है। इसके कई लाभों में से एक है, इसका शीतल प्रभाव। गिलोय का उपयोग शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और बुखार को कम करने के लिए किया जाता है। गिलोय का रस या इसका पेस्ट त्वचा पर लगाने से ठंडक का अनुभव होता है, जिससे त्वचा की जलन और दाने कम होते हैं। गिलोय का प्रभाव बहुत ठंडा होता है और शरीर को शीतलता देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीरा, पाउडर रस, पेस्ट बाजार में उपलब्ध
बता दें कि गिलोय का सीरा, हलवा और पाउडर पेस्ट एवं रस आसानी से उपलब्ध हो जाता है। मंडी में कई स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी अब गिलोय के उत्पाद बनाकर बेच रही हैं। प्रो. तारा सेन ने बताया कि गिलोय को प्रयोग करने का सबसे आसान तरीका इसे सुखाने के बाद प्रति व्यक्ति के हिसाब से इसका पाउडर चम्मच का एक चौथाई हिस्सा खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed