{"_id":"69f0a6fde15163d3cd01b40f","slug":"decision-to-run-portmore-girls-school-in-shifts-stalled-shimla-news-c-19-sml1002-712776-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पोर्टमोर कन्या स्कूल को शिफ्टों \nमें चलाने का फैसला अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पोर्टमोर कन्या स्कूल को शिफ्टों में चलाने का फैसला अटका
विज्ञापन
शिक्षकों की पेपर चेकिंग और चुनावों में ड्यूटी लगने से दिक्कत
सीबीएसई नियमों के मुताबिक बनाने होंगे 55 सेक्शन
स्कूल में 2134 बच्चों ने लिया दाखिला, स्टाफ की है कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पेपर चेकिंग और आगामी चुनाव प्रक्रिया में अध्यापकों की लगाई गई ड्यूटी राजकीय प्रतिष्ठित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर को शिफ्टों में चलाने में बाधा बन गई है। अध्यापकों की कमी स्कूल को शिफ्टों में चलाने में आड़े आ रही है। इस कारण स्कूल अभी एक ही शिफ्टों में चलेगा और दो शिफ्टों में चलाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक 2134 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल को एक शिफ्ट में चलाने के लिए पर्याप्त स्टाफ है लेकिन सीबीएसई के नियमों के मुताबिक एक कक्षा में 40 से अधिक विद्यार्थी नहीं हो सकते। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल में बाल वाटिका से लेकर पांचवीं कक्षा तक 497, छठी से लेकर 10वीं तक 740 और 11 वीं और 12वीं में 897 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस संख्या के अनुसार सीबीएसई नियमों के मुताबिक स्कूल में करीब 55 सेक्शन बन रहे हैं। अभी भी स्कूल में एडमिशन चल रही है। इनके लिए स्कूल में अभी पर्याप्त स्टॉफ नहीं है। इसके अनुसार अभी अध्यापकों की कमी है और इसके साथ ही कुछ शिक्षकों की ड्यूटी पेपर चेकिंग और चुनाव में लग गई है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, स्कूल को अभी एक ही शिफ्टों में चलाया जाएगा। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि जैसे ही शिक्षक ड्यूटी से लौटेंगे और शिक्षकों की नियुक्ति होगी स्कूल में शिफ्टों में पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।
कोट
स्कूल के कई शिक्षकों की ड्यूटी पेपर चेकिंग और आगामी चुनाव प्रक्रिया में लगी है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए स्कूल को फिलहाल एक शिफ्ट में चलाया जा रहा है। इसके बारे में विभाग को अवगत करवा दिया है। शिक्षक जैसे ही लौटेंगे स्कूल को शिफ्टों में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-रक्षा जमवाल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, पोर्टमोर स्कूल