{"_id":"5f0745d65abce22e2d6350bc","slug":"decision-to-regularize-pta-teachers-challenged-in-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीए शिक्षकों को नियमित करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती
Thu, 09 Jul 2020 10:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट हिमाचल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बीते कई वर्षों से नियमितीकरण की राह देख रहे पीटीए शिक्षकों का मामला दोबारा हाईकोर्ट पहुंच गया। कैबिनेट की ओर से बीते दिनों नियमित करने के लिए फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई तय हुई है। मामले में पीटीए शिक्षक संघ और कुछ पीटीए शिक्षकों को भी प्रतिवादी बनाया है। बता दें कि दस साल के लंबे संघर्ष के बाद पीटीए शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट से लेकर राज्य सचिवालय तक इसकी लड़ाई लड़ी है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने इन शिक्षकों के हक में फैसला सुनाया था, जिसके आधार पर कैबिनेट ने शिक्षकों को नियमित करने का फैसला लिया है। हालांकि शिक्षकों को नियमित करने को लेकर अभी लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं। शिक्षा विभाग नियमितीकरण की तारीख को लेकर मंथन में जुटा है। इसी बीच नियमितीकरण के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने से मामला उलझता नजर आ रहा है।
विज्ञापन