Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Decision on slip fee will be taken in RKS meeting

Shimla News: आरकेएस की बैैठक में होगा पर्ची शुल्क पर फैसला

Wed, 11 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Decision on slip fee will be taken in RKS meeting
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में पर्ची शुल्क लागू करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि अस्पताल स्तर पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस विषय पर जल्द रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक होगी। इसमें अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, कर्मचारी और जनता के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी पक्षों से राय लेने के बाद ही पर्ची शुल्क लागू करने या न करने का निर्णय लिया जाएगा। डॉ. राहुल राव ने बताया कि अगर पर्ची शुल्क लिया जाता है तो इससे एकत्रित धनराशि रोगी कल्याण समिति के पास जाएगी। इस पैसे का उपयोग अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर करने, उपकरणों की मरम्मत, जरूरी सेवाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा। हिमकेयर और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के तहत मिलने वाले भुगतान में काफी समय से देरी हो रही है, जिससे दवाओं और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता में भी परेशानी आई है। ऐसे में पर्ची शुल्क से मिलने वाली राशि अस्पताल में सेवाएं बेहतर करने के लिए सहायक बन सकती हैं। वहीं अटल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना और दीनदयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची शुल्क शुरू हो चुका है।डॉ. राहुल राव ने कहा कि जब तक रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं होती तब तक अस्पताल में कोई नया शुल्क नहीं लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article