फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decision on recruitment of pre primary teachers is possible, preparations are on to fill 4700 posts in schools

HP Cabinet Meeting: 14 सितंबर को कैबिनेट बैठक, प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती पर हो सकता है फैसला

Thu, 07 Sep 2023 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Sep 2023 10:38 AM IST
सार

 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संदर्भ में प्रस्ताव बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Decision on recruitment of pre primary teachers is possible, preparations are on to fill 4700 posts in schools
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 4700 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का फैसला 14 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में हो सकता है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संदर्भ में प्रस्ताव बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। वाईएस परमार ऋण योजना और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने अपडेट लिया। नए शिक्षा सचिव राकेश कंवर समेत विशेष सचिव पंकज रॉय और शिक्षा निदेशकों डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा व घनश्याम चंद के साथ मंत्री रोहित ठाकुर ने सचिवालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों की जानकारी समय रहते एकत्र करने को भी कहा।

विज्ञापन


14 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित जाने वाले प्रस्तावों को जल्द तैयार करने को कहा गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। केंद्र सरकार सहित एनसीटीई से भी इस भर्ती को लेकर जानकारियां जुटाई है। पड़ोसी राज्यों में हुई प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का ब्योरा भी एकत्र किया गया है। अब कैबिनेट को भर्ती से संबंधित विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शुरू की जाने वाली डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना की समीक्षा भी की। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed