{"_id":"60781e17282cc972ba3d339d","slug":"decision-on-keep-the-educational-institutions-closed-till-may-1-may-be-taken-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एक मई तक शिक्षण संस्थान बंद रखने का आज हो सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एक मई तक शिक्षण संस्थान बंद रखने का आज हो सकता है फैसला
Fri, 16 Apr 2021 11:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
स्कूल(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में एक मई तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला शुक्रवार को हो सकता है। 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में उच्च अधिकारियों की बैठक होने जा रही है। इसमें कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश में अभी 21 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को सरकार ने बोर्ड कक्षाओं सहित कॉलेजों की परीक्षाओं को 17 मई तक टालने का फैसला लिया है। एक मई को परीक्षाओं को लेकर समीक्षा की बात कही है। ऐसे में संभावित है कि शुक्रवार की बैठक में शिक्षण संस्थानों को 21 अप्रैल से एक मई तक दोबारा बंद करने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
एक मई को कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखने के बाद आगामी फैसला होगा। प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के बावजूद ऑनलाइन पढ़ाई को जारी रखा जा रहा है। इन दिनों बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के अलावा अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों की रिवीजन करवाई जा रही है। पुरानी कक्षा के सिलेबस को सरकार ने एक माह तक दोहराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
शिक्षकों को इस बाबत व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो और वर्कशीट निदेशालय रोजाना भेज रहा है। जिसे बच्चों को शिक्षक नियमित आधार पर भेज रहे हैं। नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों का 19 अप्रैल को बेसलाइन टेस्ट भी लिया जाना प्रस्तावित है। समग्र शिक्षा अभियान का राज्य परियोजना निदेशालय यह टेस्ट ऑनलाइन लेगा। इसमें नौवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा में अभी दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का ज्ञान जांचा जाएगा।