फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Decision of Directorate of Education: Four days holidays in Himachal's summer closing schools

शिक्षा निदेशालय का फैसला: हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में चार दिन की छुट्टियां

Thu, 31 Mar 2022 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Mar 2022 06:40 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों में एक से चार अप्रैल तक छुट्टियां घोषित की हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान तनाव से दूर रहने के टिप्स देंगे।

विज्ञापन
Decision of Directorate of Education: Four days holidays in Himachal's summer closing schools
उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शुक्रवार से चार दिन की छुट्टियां रहेंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले स्कूलों में एक से चार अप्रैल तक छुट्टियां घोषित की हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान तनाव से दूर रहने के टिप्स देंगे। ऐसे में उच्च शिक्षा निदेशालय ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने के बावजूद छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्कूलों में देखने के लिए आना अनिवार्य किया है।

विज्ञापन


कार्यक्रम देखने के बाद इन स्कूलों में विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी जाएगी। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर प्रदेश के शेष ग्रीष्मकालीन स्कूलों में चार दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं। इसके अलावा शीतकालीन स्कूलों में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम दिखाने के लिए प्रोजेक्टर, टीवी, रेडियो सेट, इंटरनेट और अन्य उपकरण स्कूल प्रिंसिपलों को किराये पर लेने के लिए कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत पत्र जारी हुआ है। 
विज्ञापन


स्कूलों में आयोजित हुआ शिक्षक-अभिभावक संवाद
प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में गैर बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम वीरवार को जारी हुआ। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की बीते दिनों परीक्षाएं हुई थीं। इस दौरान स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक संवाद भी आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों की कमियों को दूर करने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed