{"_id":"6108d445cca4807b4978d9de","slug":"debris-fell-on-the-roof-of-the-hotel-one-person-died-in-solan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू: मलबे की चपेट में आने से होटल कर्मचारी की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू: मलबे की चपेट में आने से होटल कर्मचारी की मौत, दो घायल
Tue, 03 Aug 2021 07:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/परवाणू
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/परवाणू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:13 PM IST
सार
बारिश होने के कारण पहाड़ी पर लगी रिटेनिंग वॉल अचानक टूट गई और भारी मात्रा में मलबा व पत्थर होटल की छत पर आ गिरा। भूस्खलन के कारण होटल की छत पर बना कमरा टूट गया। अचानक पत्थरों के गिरने की आवाज को सुन आसपास के लोग घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
मलबे की चपेट में आने से होटल कर्मचारी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में परवाणू के सेक्टर-तीन में सोमवार देर रात होटल की छत पर मलबा गिरने से एक होटल कर्मी की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए। बरसात का कहर हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी है।
विज्ञापन
सोलन जिले में परवाणू के सेक्टर-तीन में सोमवार देर रात होटल की छत पर मलबा गिरने से एक होटल कर्मी की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि परवाणू के सेक्टर-तीन में रात करीब पौने दो बजे बारिश के बीच पहाड़ी पर लगी रिटेनिंग दीवार टूट गई, जिससे मलबा और पत्थर होटल की छत पर आ गिरे।
विज्ञापन
इससे होटल की छत पर बना कमरा टूट गया। इस दौरान होटल कर्मचारी लालू (22) निवासी जाखिया, सहजानपुर, यूपी, राम लाल थापा (47) निवासी गांव कामली डाकघर परवाणू और अमर सिंह (19) निवासी गांव नंदना, डाकघर सिकंदरा, यूपी को अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर ईएसआई अस्पताल परवाणू भेजा। अस्पताल पहुंचने पर लालू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन