हिमाचल में स्वाइन फ्लू से एक और मौत, 21 पहुंचा आंकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में तीन दिन के भीतर स्वाइन फ्लू से पांचवीं मौत हो गई। कांगड़ा के एक और मरीज ने टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही सूबे में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है।
इसके अलावा मंगलवार को पांच और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। आईजीएमसी में मंगलवार को 4 मरीजों की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें एक मरीज शिमला, दो बिलासपुर और एक सोलन का है।
टांडा में भी मंगलवार को स्वाइन फ्लू का एक और नया मामला सामने आया है। टांडा में दाखिल स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या अब ग्यारह हो गई है। प्रदेश में 496 मरीजाें के टेस्ट हुए, जिनमें 169 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
डाक्टरों की हड़ताल से बढ़ी मुश्किल
प्रदेश में एक तरफ स्वाइन फ्लू कहर बरपा रहा है, वहीं दूसरी ओर आईजीएमसी व टांडा मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों की दो घंटों की पेन डाउन स्ट्राइक से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
सोमवार और मंगलवार को आईजीएमसी और टांडा में उपचार करवाने पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीरवार तक डाक्टरों की मांगों के पूरा नहीं होने पर आरडीए ने पूरे दिन की हड़ताल की चेतावनी दी है।