फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Death of a young man due to electricity current during decorating for Maha Shivratri

महाशिवरात्रि पर मंदिर की सजावट करते युवक की करंट से मौत

Mon, 04 Mar 2019 08:39 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर) Published by: ashok chauhan Updated Mon, 04 Mar 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man due to electricity current during decorating for Maha Shivratri

महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर की सजावट में जुटे एक युवक की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम पंचायत बगवाड़ा के बौहण गांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही अवाहदेवी पुलिस और बिजली बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  बौहण निवासी करण कुमार (30) पुत्र राकेश कुमार शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर स्थानीय शिव मंदिर में फूल मालाएं लगा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान वह मंदिर की छत के ऊपर से गुजरने वाली एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करण अमृतसर में प्राइवेट नौकरी करता था। वह कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। मृतक के पिता पूर्व सैनिक हैं और माता गृहिणी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिजली बोर्ड के एसडीओ सीएल शर्मा ने कहा कि मौके पर जाकर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed