{"_id":"5c7d3b5fbdec222bd467a380","slug":"death-of-a-young-man-due-to-electricity-current-during-decorating-for-maha-shivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर मंदिर की सजावट करते युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर मंदिर की सजावट करते युवक की करंट से मौत
Mon, 04 Mar 2019 08:39 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर)
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर की सजावट में जुटे एक युवक की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम पंचायत बगवाड़ा के बौहण गांव में सोमवार दोपहर करीब एक बजे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही अवाहदेवी पुलिस और बिजली बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बौहण निवासी करण कुमार (30) पुत्र राकेश कुमार शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर स्थानीय शिव मंदिर में फूल मालाएं लगा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान वह मंदिर की छत के ऊपर से गुजरने वाली एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करण अमृतसर में प्राइवेट नौकरी करता था। वह कुछ दिन पूर्व ही घर आया था। मृतक के पिता पूर्व सैनिक हैं और माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिजली बोर्ड के एसडीओ सीएल शर्मा ने कहा कि मौके पर जाकर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।