फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dearness allowance and Overtime benefit to HRTC employees on Diwali Himachal Pradesh

एचआरटीसी कर्मियों को दिवाली के तोहफे, नया-पुराना डीए जारी

Sat, 26 Oct 2019 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Oct 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Dearness allowance and Overtime benefit to HRTC employees on Diwali Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश सरकार ने दिवाली से ठीक एक दिन पहले राज्य पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। एचआरटीसी प्रबंधन को कर्मचारियों को बकाया 8.66 करोड़ का महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही एनपीएस के तहत आने वाले कर्मियों को बकाया 4 करोड़ की राशि का नकद भुगतान, अन्य कर्मचारियों को राहत भत्ते की बकाया राशि का 5 प्रतिशत नकद व 50 प्रतिशत जीपीएम में डालने का भी एलान किया।

विज्ञापन


ये सभी आदेश अगले दो हफ्ते के अंदर लागू हो जाएंगे। इसके अलावा चालकों-परिचालकों के लंबित रात्रि व अतिरिक्त समय भत्ते का 30 करोड़ रुपया अगले दस दिन में जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से दी गई विशेष वित्तीय राहत की बदौलत इस बार कर्मचारियों की दिवाली खुशियों भरी होगी।

विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि नियमित व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए भी 3 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश प्रबंधन को जारी किए गए हैं।मंत्री ने बताया कि पिछले 22 महीने में निगम के कर्मचारियों को कई वित्तीय लाभ दिए गए हैं। सरकार ने अब तक 165 करोड़ के लाभ दिए हैं, जिनमें महंगाई भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि, 8 प्रतिशत की अंतरिम राहत, जनजातीय भत्ता व शीतकालीन भत्ता बढ़ाना शामिल है।

इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट के लिए पेंशन फंड की स्थापना की गई है। मंत्री ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों के ये फंड 2014-15 से लंबित थे, लेकिन जून 2017 तक के सभी सेवानिवृत्ति कर्मियों की ग्रेच्युटी का भुगतान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed