फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deadlock broken between govt and Krasna Lab, tests started on third day

हिमाचल: सरकार और क्रस्ना लैब के बीच गतिरोध खत्म, क्रस्ना लैब में टेस्ट शुरू, मरीजों को राहत

Fri, 12 Jan 2024 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 08:10 PM IST
सार

कंपनी और सरकारी अधिकारियों की बीच हुई बैठक के बाद क्रस्ना लैब के कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। 

विज्ञापन
Deadlock broken between govt and Krasna Lab, tests started on third day
आईजीएमसी में टेस्ट शुरू होने से मरीजों को राहत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार और क्रस्ना लैब के बीच दो दिन से बना गतिरोध आखिरकार शुक्रवार को खत्म हो गया। कंपनी और सरकारी अधिकारियों की बीच हुई बैठक के बाद क्रस्ना लैब के कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। दोपहर बाद इन कर्मचारियों ने निजी लैब में मरीजों के टेस्ट करने शुरू कर दिए। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने निजी लैब कर्मचारियों के दस्तावेज पूरी करने की बात कही है। इसके बाद ही पैसा जारी किया जाएगा। हालांकि, इससे पहले निजी लैब की ओर से टेस्ट की जांच और एक्सरे बंद किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने सरकारी लैब में दिनरात टेस्ट करने की व्यवस्था सुचारु कर दी थी। रोटेशन में लैब टेक्नीशियन को सेवाएं देने के आदेश जारी किए गए थे। इसी बीच निजी लैब ने काम करने की हामी भर दी।

विज्ञापन


यह है मामला
क्रस्ना लैब की बीते 9 महीने की 54 करोड़ रुपये की राशि लंबित है। पैसा जारी न होने से टेस्ट की जांच के लिए केमिकल और अन्य सामग्री खरीदने के लिए बजट नहीं है। ऐसे में उन्होंने काम करना बंद कर दिया। हालांकि कंपनी का दावा है कि तीन बार सरकार को इस बारे में रिमाइंडर भी भेजे गए, लेकिन पैसा जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन


क्रस्ना लैब के कर्मचारियों ने काम पर लौटने की हामी भरी है। शुक्रवार दोपहर बाद से प्रदेश के सभी मेडिकल काॅलेजों, अस्पतालों में निजी लैब में टेस्ट शुरू हो गए हैं। अस्पतालों की सरकारी लैब में भी मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी है। प्रतिदिन अस्पताल प्रबंधन से अपडेट लिया गया। -एम सुधा देवी, स्वास्थ्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed