सुकेती खड्ड के किनारे मिले दो शव, सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश मंडी जिला के पुलघराट के पास सुकेती खड्ड के किनारे शुक्रवार सुबह दो शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ढांक से गिर कर बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर मौत के कारणों की छानबीन की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह पुल घराट के पास सुकेती खड्ड के किनारे दो लोग मृत पड़े होने से लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मौके पर जाकर छानबीन की।
मौत के कारणों को जानने के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत एकत्रित किए। मृतकों की पहचान महाजन बाजार निवासी महेंद्र सिंह उर्फ छांगा(63) और नौग्राम चैलचौक निवासी देवेंद्र कुमार (25) के रूप में हुई है।
फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला नशे की हालत में गिर कर मौत होने का लग रहा है, लेकिन मामले की गहराई से छानबीन के लिए फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया है। मृतक महेंद्र सिंह पेशे से चालक और देवेंद्र कुमार मजदूरी का काम करता था। पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला ने कहा कि आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई पुलिस गहन छानबीन कर रही है।
जोनल अस्पताल मंडी में शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपे गए। पोस्टमार्टम और फारेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगेगा। पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।