फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dead body of a person found on the roadside in Una's Jankaur, suspicion of murder

Una News: सड़क किनारे खेत में मिला व्यक्ति का शव, माथे पर चोट के निशान

Thu, 14 Dec 2023 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 07:10 PM IST
सार

मृतक तरसेम को गुरुवार सुबह सबसे पहले उसकी पत्नी ने सड़क किनारे खेतों में पड़ा देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Dead body of a person found on the roadside in Una's Jankaur, suspicion of murder
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग के किनारे जनकौर गांव में खेत में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला है। मृतक के माथे पर गहरी चोट के निशान हैं। हालांकि पुलिस अभी इस मामले को संदिग्ध मान रही है। उधर, मृतक के परिवार ने सड़क हादसे में मौत की आशंका जाहिर की है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय तरसेम लाल पुत्र गुरदास राम निवासी वार्ड-3, जनकौर हार, ऊना के तौर पर हुई। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मौके का मुआयना किया। वहीं, आरएफएसएल की टीम ने भी वीरवार को मौके पर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


तरसेम के बेटे राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मजदूरी करते थे। बीते बुधवार को भी उसके पिता मजदूरी करने के लिए गए थे, लेकिन यह नहीं बताया कि कहां जा रहे हैं। पहले भी वह रात से समय देरी से घर पहुंचते थे, लेकिन बुधवार रात को वह घर नहीं लौटे और न फोन उठाया। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। वीरवार सुबह उसकी माता चैंचलो देवी सड़क मार्ग से होते हुए गांव के मंदिर जा रही थी। इसी दौरान सड़क के किनारे खेत में उसके पिता शव पड़ा हुआ दिखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में शव का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि मृतक तरसेम के माथे पर गहरी चोट आई है। इसके अलावा उसके पेट, टांग, सिर के पीछे और पीठ पर चोट के निशान हैं। इसके बाद पुलिस पूछताछ में एक व्यक्ति ने बताया कि उसने बुधवार रात को तरसेम लाल को सड़क पर पैदल अपने घर की ओर जाते देखा था। मृतक के बेटे राजेश ने पुलिस से कहा कि उसके परिवार के साथ किसी की कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद उसकी मौत हो गई। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इसमें मृतक के माथे पर लगा गहरा कट कई सवालों को जन्म देता है। इसके अलावा शव भी अर्द्धनग्न हालात में संदिग्ध पड़ा हुआ मिला। शव सड़क के किनारे लगी कंटीली तार को पार कर खेत में मिला और मृतक की टोपी भी शव के कहीं दूर जाकर पड़ी थी। इस सब तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी संभावित एंगल जांच में जुटी है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। मौके पर सभी साक्ष्य जुटाने, सीसीटीवी खंगालने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। -अर्जित सेन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, ऊना
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed