Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dead body lifted on Charpai to the village from hospital by walking four km on foot

हिमाचल: चारपाई से बांधकर चार किमी पैदल चल गांव पहुंचाया शव

Thu, 04 Mar 2021 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
dead body lifted on Charpai to the village from hospital by walking four km on foot
चार किमी पैदल चल गांव पहुंचाया शव - फोटो : अमर उजाला

आजादी के 73 साल बाद भी हिमाचल के कई गांव सड़क सुविधा से वंचित हैं। इन्हीं में से एक है मंडी के सरकाघाट का रछोट गांव। जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे चार किमी पैदल चारपाई पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। सालों से ग्रामीण चार किमी सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सड़क के अभाव में हाल ही में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसे गांव तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चार किमी पैदल सफर करना पड़ा।

विज्ञापन


महिला के शव को चारपाई से बांधकर गांव तक पहुंचाया गया। पाटी- रछोट तक चार किमी सड़क पंचायत के अधीन बननी है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में रोष है। जान पर तो तब बन जाती है जब किसी बीमार को या बुजुर्ग को गांव तक लाना या अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है। लोगों को आज भी सामान सिर पर उठाकर ले जाना पड़ता है। आरोप है कि बार-बार स्थानीय विधायक और प्रधान के पास सड़क की मांग रखी गई, पर कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आंदोलन की दी धमकी
ग्रामीणों में नरेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, शिवाजी, बलवंत शर्मा, रणजीत शर्मा, संजीव शर्म,  दलीप शर्मा, जगदीश शर्मा, महेंद्र शर्मा, रेवतराम शर्मा, विशाल चौहान, विक्रांत चौहान, अर्जुन, श्यामलाल, नरेश चंद, विनोद, चौहान, सुनील चौहान, ताराचंद, गुलाब चौहान, ओम चंद चौहान, देशराज शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रवीण शर्मा, विजय शर्मा, अनिल चौहान, दिलीप शर्मा, रोहित शर्मा, राजू, विक्की, सुनील आदि ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनके गांव के लिए सड़क नहीं बनी तो सभी ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के अभाव में झेल रहे दिक्कतें: दिनेश
पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार का कहना है कि गांव की जनता को सड़क के अभाव में कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा हाल ही में वह प्रधान बने हैं और अब उनकी पूरी प्राथमिकता रहेगी कि इस गांव के लिए सड़क बनाई जाए। 

होगा हर संभव प्रयास: विधायक
विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों की समस्या का निदान किया जाएगा। इस गांव तक सड़क पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed