फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dead bodies of two Devotee died in kinner kailash yatra in Tingling

किन्नर कैलाश से लौटते वक्त इस वजह से हुई दो श्रद्धालुओं की मौत, तांगलिंग पहुंचाए शव

Thu, 27 Jun 2019 06:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jun 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
dead bodies of two Devotee died in kinner kailash yatra in Tingling
फाइल फोटो

किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान रास्ते में दम तोड़ने वाले दोनों श्रद्धालुओं के शवों को बचाव दल और क्यूआरटी टीम में शामिल पुलिस एवं होम गार्ड के जवानों ने करीब आठ घंटे पैदल सफर कर बुधवार रात 11 बजे तांगलिंग पहुंचाए।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह 11 बजे रिकांगपिओ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। डॉ. रोहित नेगी के अनुसार कुमारसैन के पीयूष वर्मा (26) की मौत ऑक्सीजन की कमी से गिरने और ठंड लगने से हुई है।
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा के झज्जर निवासी वरुण सिंह (28) की मौत हेड इंजरी के कारण हुई है।  रिकांगपिओ थाना एएसआई शिव कुमार ने बताया कि रिकांगपिओ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार को किन्नर कैलाश से शवों को लाते हुए रास्ते में गृह रक्षक ब्रह्म कुमार ग्लेशियर में फिसल गए जिस कारण उनकी पीठ और बाजू में चोट आई है। उन्हें भी क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के बाद बेड रेस्ट के लिए कहा गया है।


बताया जा रहा है कि बचाव दल के पास स्नो इक्यूमेंट्स न होने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि अगर स्नो इक्यूमेंट्स की कमी महसूस की गई है, तो जिसे आपदा प्रबंधक द्वारा जल्द मुहैया करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed