{"_id":"67498920f08b96e9860f425e","slug":"dcs-to-address-grievances-of-people-two-times-a-week-in-himachal-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: डीसी सप्ताह में दो बार लोगों की शिकायतों का समाधान करेंगे, सीएम के निर्देशों पर अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: डीसी सप्ताह में दो बार लोगों की शिकायतों का समाधान करेंगे, सीएम के निर्देशों पर अधिसूचना जारी
Fri, 29 Nov 2024 02:59 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:59 PM IST
सार
प्रदेश भर के सभी उपायुक्त (डीसी) सप्ताह में दो बार सोमवार और गुरुवार को अपने कार्यालयों में जनता की शिकायतें सुनेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अब हफ्ते में दो दिन अपने कार्यालय में जन समस्याओं का समाधान करेंगे। सोमवार और वीरवार को वह कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद सचिव प्रशासनिक सुधार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार सोमवार या वीरवार को सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में वह अगले कार्य दिवस पर कार्यालय में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 7-8 नवंबर को शिमला में आयोजित कॉन्फ्रेंस में जन समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को हफ्ते में दो दिन कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद अब दिन तय करके सचिव प्रशासनिक सुधार ने अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
नादौन में पुलिस उपमंडल कार्यालय को स्वीकृति
हिमाचल सरकार ने पुलिस उपमंडल कार्यालय नादौन का सृजन किया है। इसके अधीन पुलिस थाना नादौन और सुजानपुर आएंगे। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल की बैठक में फैसले को मंजूरी मिली थी। शुक्रवार को गृह विभाग ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। नादौन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विधानसभा क्षेत्र है।
विज्ञापन