Himachal News: गणतंत्र दिवस पर शिमला में झंडा फहराया तो मानव बम से उड़ाने की धमकी, डीसी शिमला को आई ईमेल
शिमला डीसी कार्यालय को मेल पर गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की स्थिति में मानव बम हमला करने की धमकी मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपायुक्त शिमला की आधिकारिक ईमेल पर अज्ञात ईमेल से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर भय और भ्रांतियां फैलाने के लिए धमकी भेजने का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस समेत सभी जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों उपायुक्त को एक अज्ञात ईमेल से धमकी मिली है। इसमें लिखा गया है कि गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने झंडा फहराया तो वह मानव बम से हमला किया जाएगा। उपायुक्त शिमला ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बीएनएस की धारा 351 (3), 353 (1)(बी), 152 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पहले प्रदेशभर में कई सरकारी संस्थाओं को इसी तरह से बम से हमला करने की धमकी भरे ईमेल मिलते रहे हैं लेकिन ये ज्यादातर मामले जांच के दौरान भ्रामक और तथ्यहीन पाए गए हैं।
12 जनवरी को आया था ईमेल, एजेंसियां कर रही जांच
उपायुक्त को यह धमकी भरा ईमेल 12 जनवरी को आया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने इसकी सूचना जांच एजेंसियों को दी। पुलिस विभाग से लेकर सरकार के गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय तक एक हफ्ते से इस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रहे थे। प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह शिमला में हो रहा है, इसीलिए यह धमकी भरा ईमेल डीसी शिमला को भेजी गई। अब उपायुक्त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर आमतौर पर सुरक्षा कड़ी ही होती है लेकिन अब पुलिस की तैनाती समेत सुरक्षा का दायरा और बढ़ाया जाएगा।