फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC Hemraj Bairwa said – All ration card holders should get e-KYC done by 30th

Hamirpur News: डीसी हेमराज बैरवा बोले- 30 तक ई-केवाईसी करवाएं सभी राशनकार्ड धारक

Sun, 24 Sep 2023 01:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Sep 2023 01:37 PM IST
सार

डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा ने जिले के सभी छूटे हुए राशनकार्ड धारकों से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। 

विज्ञापन
DC Hemraj Bairwa said – All ration card holders should get e-KYC done by 30th
हेमराज बैरवा डीसी हमीरपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने जिले के सभी छूटे हुए राशनकार्ड धारकों से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डाटा को आधार के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक राशनकार्ड लाभार्थी को 30 सितंबर 2023 तक अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी करवाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने विशेष अभियान चलाया था और जिला के अधिकतर राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी हो चुकी है। लेकिन, अभी भी कई उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है।

विज्ञापन


हेमराज बैरवा ने बताया कि शेष बचे लाभार्थियों में मुख्यतः 5 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चे और वृद्ध लाभार्थी हैं। दरअसल, इनके आधार बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हो पाए थे। इन्हें अपने आधार बायोमेट्रिक एवं आधार कार्ड अपडेट करवाने का पर्याप्त समय दिया गया था। इसके बावजूद जिन लाभार्थियों ने अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है, वे तुरंत नजदीकी आधार सेंटर में जाकर इसकी अपडेशन करवाएं और उसके बाद स्थानीय उचित मूल्य की दुकान में अपनी ई-केवाईसी भी करवाएं। उपायुक्त ने बताया कि ई-केवाईसी की एवज में डिपो होल्डरों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में सराहनीय कार्य करने वाले डिपो होल्डरों को विशेष रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed